नजरिया न्यूज सिकटी। संवाददाता रंजन राज।
सिकटी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन आमगाछी में 18 दिवसीय ब्यूटीपार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम क़ा शुभारंभ शनिवार को करीब 2 बजे किया गया।
नागरिक कल्याण अभियान कार्यक्रम-2024-25 के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी कमाडेंट महेन्द्र प्रताप, मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता सह मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, रमा फाउंडेशन के निदेशक दिवेश कुमार पांडे तथा स्थानीय मुखिया सुनीता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस प्रशिक्षण अन्तर्गत ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के 80 महिलाओं को 18 दिवसीय प्रशिक्षण रमा फाउंडेशन फारबिसगंज द्वारा एसएसबी 52वीं वाहिनी के देखरेख में दी जाएगी। ट्रेनर बबिता देवी तथा कोर्स कॉर्डिनेटर के रूप में वैष्णवी कुमारी शामिल रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य :
बेरोजगार युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व का विकास करने तथा स्वरोजगार अपनाने पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रज गोपाल तथा मदन लाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमाडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि यह कार्यक्रम बेरोजगार महिलाओं एवं युवतियों के लिए कराया जा रहा है जो पूरे लगन और मेहनत के साथ इस प्रशिक्षण को सीखें।
इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त करने से आप अपने परिवार को पालन पोषण और समाज को आगे ले जा सकते है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने और आगे इसके व्यावसायिक पक्ष को मजबूत कर स्वावलंबी और ससक्त बनाने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को ज्यादा से ज्यादा निखार सके और स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।






















