घंटी बजती रही साहब नहीं उठाए फोन।
इन दोनों कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारीयों की मनमानी चल रही है।
दुकानदारों ने कहा दमकल की व्यवस्था करें प्रशासन नहीं तो करेंगे चक्का जाम।
दुकानदारों ने नेताओं पर जमकर बरसे
कुर्साकांटा संवाददाता
कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत कुआडी़ पंचायत के वार्ड संख्या आठ में शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे कुआडी़ हटिया के निकट बाजार में जावेद आलम के घर में बने दो दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें कपड़ा का दुकान जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है जिसमें लगभग 75 लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोग आग की ओर नहीं जा पा रहे थे। किसी तरह से शटर खोलकर मोटर के जरिए पानी दिया गया। इधर आग की सूचना पर कुआडी़ बीओपी के एसएसबी जवान घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। अग्नि पीड़ितों में शामिल हसन वस्त्रालय के प्रोपराइटर जावेद आलम व आहिनी ड्रेसेज के प्रोपराइटर किशोर प्रसाद शाह व जुही कुमारी है।
दुकानदारों ने नेताओं व प्रशासन पर जमकर बरसे।
इधर इस घटना को लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा गया। दुकानदारों ने प्रशासन व नेताओं पर जमकर बरसे कहां सिर्फ नेताओं को वोट लेने के समय सब कुछ याद रहता है वोट लेने के बाद सब भूल जाते हैं कुर्साकांटा प्रखंड में एक दमकल की व्यवस्था आज कई सालों से नहीं हो पाई है। उन्होंने कहां की जिला प्रशासन एक दमकल गाड़ी की व्यवस्था करें नहीं तो सड़क जामकर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
घंटी बजती रही साहब नहीं उठाए फोन।
इन दोनों कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी चल रही है समय पर ऑफिस भी नहीं पहुंचते और ना ही फोन रिसीव करते हैं।
जब अगलगी की घटना को लेकर सीओ व कर्मचारी को फोन किया गया तो किसी ने भी फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। घंटी बजती रही साहब लोग नहीं उठाए फोन।






















