नजरिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अररिया जिला को करीब 305 करोड रुपए की 449 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर साथ ही साथ जिले वासियों की वर्षों से चल रही मांग मेडिकल कॉलेज खुलने की मंजूरी देकर जिले को बहुत बड़ी सौगात देने का काम किया है।
इतनी बड़ी सौगात पर जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सीताराम मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को पूरा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। अपने कार्यकाल में इन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर बिहार की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए चहुमुंखी विकास का काम किए है। इतनी कड़ाके की ठंड में भी बिहार के विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर प्रगति यात्रा कर रहे हैं ।यह प्रगति यात्रा बिहार के सभी जिलों में नए अवसर एवं समृद्धि लेकर आएगी।
अररिया पलासी कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा,
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के कनखूदिया स्थित करीब 100 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर में रविवार को...


















