• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
Araria – मृत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण अररिया का शिक्षा विभाग

Araria – मृत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण अररिया का शिक्षा विभाग

January 20, 2025
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 3, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

Araria – मृत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण अररिया का शिक्षा विभाग

by Office Araria
January 20, 2025
0
Araria – मृत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण अररिया का शिक्षा विभाग
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 93
  • 1024 शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग
  • 11 शिक्षकों की 2024 में ही हो गई मौत
  • पोर्टल पर अब तक मृत और रिटायर टीचरों का नाम अपलोड

नजरिया न्यूज़ अररिया। बिहार में अररिया जिला शिक्षा विभाग लगातार अपने कारनामों से सुर्खियों में है। अभी कुर्साकांटा के मध्य विद्यालय रहटमीना में रिटायरमेंट के अगले दिन ही स्पेशल टीचर के रूप में मो. जलालुद्दीन के योगदान का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना रवि रंजन ने मुर्दों से स्पष्टीकरण की मांग कर ली।

1024 शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग

विभाग ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 1024 शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की। स्पष्टीकरण को लेकर डीपीओ की ओर से जारी पत्र में कई मृत और सेवानिवृत शिक्षक भी हैं, जिनसे विभाग ने स्पष्टीकरण की मांग की है। ई -शिक्षा कोश पोर्टल पर शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश है। जिसको लेकर की गई समीक्षा के दौरान विभाग की ओर से 1024 शिक्षकों का लिस्ट जारी करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया।

पोर्टल पर अब तक मृत और रिटायर टीचरों का नाम अपलोड

ताज्जुब करने वाली बात यह है कि पोर्टल पर मृत और सेवानिवृत शिक्षकों का नाम का अभी तक अपलोड होना है, जिसके आधार पर डीपीओ स्थापना की ओर से शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग कार्यालय में मृत शिक्षकों का डाटा भी अनुपलब्ध है। विभाग की इस लापरवाही को लेकर शिक्षा से जुड़े शिक्षक संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। विभाग की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

11 शिक्षकों की 2024 में ही हो गई मौत

डीपीओ स्थापना की ओर से पूछे गए स्पष्टीकरण में जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें 11 शिक्षकों की मौत हो गई हैं। इनमें क्रमांक 45 पर दर्ज परमानंद ऋषिदेव, क्रमांक संख्या 59 के मंजूर आलम और क्रमांक संख्या 97 के नसीम अख्तर का नाम शामिल है। इसके अलावा क्रमांक 324 के विश्वबंधु ठाकुर, क्रमांक 327 के अफसाना खातून, क्रमांक 339 के मो.कासिम और क्रमांक 499 के सादिक अनवर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं क्रमांक 756 के बीबी नाहर, क्रमांक 942 के अंतेश कुमार सिंह, क्रमांक 960 के देवानंद मंडल और क्रमांक 998 के मनोज कुमार पटवे का निधन भी पिछले वर्ष 2024 में ही हो गया था।

शिक्षा विभाग सोशल मीडिया पर ट्रोल

डीपीओ स्थापना कार्यालय की ओर से निर्गत पत्र को लेकर शिक्षा विभाग कार्यालय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस ने मामले पर विभाग को समीक्षा के उपरांत ही इस तरह की स्पष्टीकरण की मांग की सलाह दी और विभाग को ऐसे भूल से बचने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या के कारण शिक्षकों के स्कूल में उपस्थिति के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने की समस्या जिला में आम है। स्कूल के उपस्थिति पंजी में शिक्षक अपनी उपस्थिति को दर्ज करते हैं।

प्रधानाचार्य और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अब होगी कार्रवाई

वहीं मामले पर डीपीओ स्थापना रवि रंजन ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की जिम्मेवारी बनती है कि जिन शिक्षकों की मौत हो गई है। वैसे शिक्षकों के प्रतिवेदन जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराए। लेकिन विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, जिसके कारण ई-शिक्षा कोष पोर्टल से दर्ज शिक्षकों का नाम नहीं हट पाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के अवलोकन में जिन शिक्षकों के ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज नहीं थी, उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया। वहीं डीपीओ स्थापना ने बताया कि वैसे प्रधानाध्यापक जिन्होंने विभाग को मृत शिक्षकों की जानकारी नहीं दी है, वैसे प्रधानाध्यापकों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

रिटायरमेंट के अगले ही दिन विशिष्ट शिक्षक का मामला रहा था सुर्खियों में

इससे पहले रिटायरमेंट के अगले ही दिन विशिष्ट शिक्षक के रूप में मो.जलालुद्दीन का मामला सुर्खियों में था। मो.जलालुद्दीन 31 दिसम्बर 2024 को रिटायर हुआ और अगले ही दिन 01 जनवरी 2025 को फिर से कुर्साकांटा प्रखंड के मध्य विद्यालय रहटमीना में विशिष्ट शिक्षक के रूप योगदान कर दिया था। उस मामले को लेकर डीपीओ स्थापना रवि रंजन की ओर से मो.जलालुद्दीन के योगदान को रद्द कर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा गया था।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

by Office Araria
September 3, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव...

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

by Sanjay Thakur
September 3, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया   पलासी, अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के माता स्थान किसान परिवार चौक से गुरुवार को...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक
  • अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
  • अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
  • अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
  • (no title)

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In