नजरिया न्यूज़ पलासी/अररिया।
पलासी प्रखंड स्थित पलासी काली मंदिर के पास पंकज कॉस्टोमैटिक की दुकान में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई वहीं जिससे दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए और लाखों का नुकसान हुआ है वहीं आग लगने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को सुबह के समय मिली, लेकिन तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया है
वहीं दुकान में ब्यूटी प्रोडक्ट्स व कॉस्मेटिक्स और अन्य सामान रखा हुआ था जिनका अनुमानित मूल्य लाखों में है वहीं हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है वहीं लेकिन कुछ लोग इसे बिजली के शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देख रहे हैं स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है वहीं घटना के बाद दुकान मालिक पंकज कुमार ने अधिकारी से मुआवजे की मांग की है
वहीं इस घटना ने पलासी क्षेत्र में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है अभी तक आग लगने की सही वजह और नुकसान का आकलन जारी है






















