समस्तीपुर/दलसिंगसराय
(राज कुमार सिंह)
आइसा – एसएफआई, कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री के समस्तीपुर प्रगति यात्रा पर आगवन के दौरान बीपीएससी पीटी परीक्षा पुनः आयोजित करने, डोमिसाइल लागू करने समेत अन्य मांगों को ले प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार व फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ रविवार को आइसा प्रखंड संयोजन सह जिला कमिटी सदस्य उदय कुमार तथा संचालन एसआईआई कुंदन कुमार, छात्र राजद के सूरज पाठक के संयुक्त अध्यक्षता में शहर के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित सरदारगंज चौक से जुलूस निकालकर आईबी रोड चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार प्रतियोगिता परीक्षा में अनियमितता हो रहा है। 70 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में अनियमितता बड़े पैमाने पर उजागर हुआ है। लेकिन बिहार सरकार अनियमितता दूर करने और पारदर्शी व कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्र – युवाओं पर पुलिसिया दमन चला रही है। छात्रों की बात सुनने के बजाय समस्तीपुर में दस छात्रों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जो छात्रों के लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की साजिश की गई है। जिससे छात्र – युवाओं में आक्रोश व्याप्त है।

वंही नेताओं ने कहा कि सरकार बीपीएससी पीटी रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित नहीं करती है और छात्रों पर से बिना शर्त मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। वहीं समस्तीपुर नगर भवन में आगामी 21 जनवरी को संयुक्त छात्र मोर्चा द्वारा आयोजित छात्र संसद को सफल बनाने की अपील छात्र – युवाओं से की।
वंही सभा के उपरांत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
मौके पर आइसा के नितीश कुमार, रवि राम, विकास कुमार, अनोज कुमार,राहुल कुमार, रिशव ,छात्र राजद के मो० अरशद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष , आलोक गुप्ता,आदि मौजूद थे।
पलासी – महंगाई, बिजली बिल और गैस संकट के खिलाफ पलासी में प्रदर्शन, पीएम का पुतला किया दहन
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया। बिजली बिल में बढ़ोतरी, गैस की किल्लत, किसानों की फसल की क्षति और लगातार बढ़ती...





















