नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। तस्लीम उद्दीन मेमोरियल फुटबॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को रायगंज फुटबॉल टीम टीम ने बांका बिहार को पेनाल्टी शूट में दो के मुकाबले चार गोल से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई ,रायगंज के खिलाड़ी को मुख्य अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ,आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भागलपुर और नेपाल के बीच खेला जाएगा ओडन स्पोर्ट्स क्लब अररिया के सौजन्य से आयोजित सेमीफाइनल में दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया ,सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि राशिद हाशमी डिक्की ,और हीरी मोटोकर सुमित सिंग और ललन सिंह ,परवेज़ आलम,मुजफ्फर एकबाल शामिल हुए ,मौके पर राशिद हाशमी ने बताया कि खेलेगा अररिया बढ़ेगा अररिया और नशामुक्त होगा अररिया का संदेश देता ये फुटबॉल टूर्नामेंट जिले के युवा के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है ,डिक्की ने बताया कि इस तरह का शानदार खेल के आयोजन में मॉडर्न स्पोर्ट्स की अहम भूमिका है ,नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में 19 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा ,विदित हो कि रायगंज बंगाल की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है ,मैच रेफरी रमन कुमार और भास्कर कुमार शामिल थे ,मौके पर क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम ,शकील अंसारी ,जकी अख्तर अंसारी ,तंजील अहमद झुन्नू ,शादाब शमीम ,कैफ ,अयान इश्तियाक ,घोषित ,वकार ,नूर फातिमा आदि मौजूद.मैच का आंखों देखा हाल चांद आज़मी और सदरे आलम ने निभाया.मौके पर हीरी मोटरसाइकिल के सुमित कुमार ने बताया कि इस स्टेडियम में हमेशा एक से बढ़कर एक फुटबॉल मैच का आयोजन होते रहता है.
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















