- मैन ऑफ द मैच का खिताब श्री कांत मुरमुर बनाए गए
- मुख्य अतिथि के रूप में अररिया प्रखंड के प्रमुख अब्दुल हन्नान हुए शामिल
नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। तस्लीम उद्दीन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे क्वाटर फाइनल में टाउन क्लब बांका और मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया के बीच खेला गया जिसमें बांका ने मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब को दो गोल से हराकर सेमी फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया ,मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अब्दुल हन्नान ने बीच मैदान में दोनों खिलाड़ियों से परिचे कराया गया ,उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में इस तरह के शानदार टूर्नामेंट के बेहतर आयोजन के लिए मॉडर्न क्लब को बधाई दी ,
उन्होंने कहा कि खेल से बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास दोनों होता है .इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल सोलह टीम भाग ले रही है जिसमें बिहार ,बंगाल ,उत्तर प्रदेश झारखंड और नेपाल की टीम शामिल हैऔर स्थापना दिवस मौके पर मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के द्वारा केक काट कर मनाया गैया ,मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम ,जकी अख्तर अंसारी ,शदिक़ हाशमी चिम्पु ,शकील अंसारी ,मोतस्सिम ज़ुबैरी ,शादाब शमीम ,मुस्सरफ़ आदि मौजूद थे.मालूम हो कि इस टूर्नामेंट का जो फाइनल मैच अठारह को होना था वो अब 19 जनवरी को इसी मैदान में खेला जाएगा .






















