- पहले क्वाटर फाइनल में भागलपुर व मरियम नगर पूर्णिया के बीच खेला गया
- मैच भागलपुर ने पूर्णिया को एक गोल से हराकर पहला क्वाटर फाइनल मैच जीता
- मैन ऑफ द मैच बने भागलपुर के आनंद कुमार.
नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। सीमांचल गांधी तस्लीम उद्दीन मेमोरियल अंतर राज्यीय फुटबॉल चैलेंज टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में कटिहार ने सिवान को एक गोल के मुकाबले दो गोल से पराजित किया ,पिछले दिन शनिवार को खेले गए अंतिम लीग मैच में कटिहार और सिवान के बीच मैच खेला गया था लेकिन दोनों टीम बराबरी पर रही इसलिए रविवार को सुबह दस बजे से इस मैच को पुनः कराया गया जिसमें कटिहार की टीम आखिरी लीग मैच जीत लिया ,उसके बाद दिन के तीन बजे से पहला इस टूर्नामेंट का पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया
.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉन्सम ग्रुप के निदेशक समर गोयल मौजूद थे ,उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने में मॉडर्न के साथी निश्चित रूप से सराहनीय कार्य कर रही हैं.समर गोयल का परिचय दोनों टीम के खिलाड़ी से मैदान में कराया गया .,मैच में उद्घोषक की भूमिका चांद आज़मी और सदरे आलम ने निभाई
,मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया द्वारा नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित सीमांचल गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब के सभी साथी अहम भूमिका निभा रहे हैं.विदित हो कि इस टूर्नामेंट के आयोजन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम और शहर के अलग अलग प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान सहयोग कर रहे हैं
,मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम ,जकी अख्तर अंसारी ,तंजील अहमद झुन्नू ,ज़कीउल हुदा ,हसन रेजा,कमाले हक शमीम शादाब ,शकील अंसारी ,मोहतसिम जुबैरी आदि भरपूर सहयोग कर रहे हैं ,आज का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच बक्सर और रायगंज के बीच खेला जाएगा.डोनेशन फॉर फुटबॉल में मैच देख रहे खिलाड़ी जमकर सहयोग कर रहे हैं.






















