नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। सीमांचल गांधी तस्लीम उद्दीन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का सातवेनाइच में टाउन क्लब भागलपुर बिहार की टीम मालदा एकादश फुटबॉल टीम बंगाल को तीन गोल से हराकर मैच जीत लिया ,भागलपुर के टीम के खिलाड़ी जिन्होंने दोनों गोल किया अभिनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मुख्य अतिथि क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के निदेशक हसन रेजा और कॉन्सम ग्रुप के प्रतिनिधि का हाथों सम्मानित किया
,खेल के दौरान शुरू से ही टाउन क्लब भागलपुर की टीम पूरी तरह खेल पर हावी रही ,मैच में दर्शकों की भीड़ काफी रही और शानदार खेल का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया ,मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया के सौजन्य से नेताजी सुभाष स्टेडियम में टूर्नामेंट का सातवां मैच खेला गया ,आज आखिरी आठवां लीग मैच हुगली स्पोर्ट्स क्लब कलकत्ता बंगाल और यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार के बीच खेला जाएगा ,जबकि क्वाटर फाइनल मैच बारह से पंद्रह जनवरी तक चलेगा,वहीं मैच का दोनों सेमीफाइनल सोलह और सत्रह जनवरी को इसी मैदान में खेला जाएगा
,जबकि चार से प्रारंभ इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच अठारह जनवरी को खेला जाएगा जिसने मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम शामिल होंगे ,इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के सभी पदाधिकारी और खिलाड़ी के लगातार प्रयास से इस टूर्नामेंट का आयोजन संभव हो रहा है ,मौके पर अररिया के फुटबॉल शौकीन काफी संख्या में पहुंचकर खेल का आनंद लिया .
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















