समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 4 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को दलसिंहसराय में न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्य न्यायालय परिसर परअनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल किया। कर्मचारियों के मांग पत्र मे वेतन विसंगति को जल्द से जल्द पूरा करने, सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति, शत प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली करने एवं विशेष न्यायिक कैडर लागू करने का मांग शामिल है।
उक्त आंदोलन में रामानन्द चौधरी, , मकेश्वर प्रसाद, शंभू नाथ त्रिपाठी, विशाल दीप प्रकाश, चंदन कुमार , मो अली, प्रकाश कुमार, नन्द किशोर कुमार, चंचल कुमार, रंजन कुमार, चन्द्रकेतु कुमार, विजय कुमार सिंह, मुन्ना,राजीव रंजन, राम प्रवेश रॉय, हरीश कुमार, विकास कुमार, प्रतीक कुमार, राजीव कुमार, चांद प्रसाद आदि न्यायालय कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन मे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठ गए। जिस कारण न्यायालय का कामकाज बिल्कुल अवरुद्ध रहा। वहीं दूर दराज से अपना अपना जमानत समेत अन्य न्यायिक कार्यों के लिए आए सैकड़ों न्यायार्थीयों को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी
नजरिया न्यूज़, पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 10 जुलाई 2026 को सामूहिक धान...





















