नज़रिया न्यूज़ अररिया। हीरा गुप्ता। शहर के अररिया आरएस के केडिया पट्टी मे मारवाड़ी सम्मेलन की अररिया शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक की गई। सम्मेलन के अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने सामाजिक संगठन को और मजबूत करने की बात कही और समाज में व्याप्त कुरीतियों से अवगत कराया।
अररिया शाखा के अध्यक्ष मदन अग्रवाल, सचिब महेश कुमार केडिया , कोशाअध्यक्ष रतन अग्रवाल ने भविष्य में होने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वही प्रांत के वरीय उपाध्यक्ष अमर दहलान ने सफाई के लिए सभी को यह संदेश दिया गया कि कम से कम अपने आवास, दुकान और क्लिनिक के आसपास के इलाके की सफाई जरुर करें।
इससे धीरे -धीरे पूरे परिवेश की सफाई संभव है। इस मौके पर अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने बातया की आने बाले समय मे सफल छात्रों को प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया जायेगा।
साथ ही समाज में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित किया जायेगा।इस मौके पर राज प्रकाश भाटिया ,रमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,अजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ,चतुर्भुज अग्रवाल, अजय केडिया ,बजरंग अग्रवाल, शंकर अग्रवाल ,मुरारी वर्मा आदि l






















