– महाविद्यालय के 1200 से अधिक स्टाफ और छात्रओं को मिलेगा स्वास्थ्य सम्बन्धित लाभ
बेतिया, 10 जनवरी 25
जिले के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कुमारबाग के 1200 से ज्यादा छात्रों एवं कार्यरत कर्मियों के लिए ख़ुशखबरी है की चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कुमारबाग में आज शुक्रवार को चिकित्सकीय कक्ष का उदघाटन चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मनीष कुमार और अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ विजय कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य
डाॅ विजय कुमार गुप्ता ने कहा की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या होने पर कॉलेज के छात्रों व कर्मियों को अब कॉलेज परिसर में ही असानी से स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य
डाॅ विजय कुमार गुप्ता ने कहा की स्वास्थ्य जाँच व इलाज की तत्काल यह सुविधा 15 दिनों पर उपलब्ध कराने की बात की गईं है, वहीं उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी से प्रतिदिन चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने का मांग रखा। इस विषय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया की प्राचार्य की मांग पर विचार करते हुए तत्काल सप्ताहिक सुविधा बहाल की जाएगी, वहीं निकट भविष्य में स्टॉफ नर्स व कर्मियों की उपलब्धता पर इसको नियमित किया जाएगा।तत्काल इस सुविधा से कॉलेज कर्मियों को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य
डाॅ विजय कुमार गुप्ता,चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मनीष कुमार, डाॅ योगेश्वर द्विवेदी, सभी फैकल्टी फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार, एएन एम,मधु कुमारी और छात्र- छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित थे।






















