अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो पूर्वांचल, 10जनवरी।
विकासखंड क्षेत्र सुइथाकला के ग्राम पंचायत भैसौली में कोटेदार का चुनाव आमसभा में 13जनवरी को होगा। तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि एक उम्मीदवार ग्राम पंचायत के विशिष्ट व्यक्ति का है। दूसरा उम्मीदवार सब विशिष्ट का है। तीसरा उम्मीदवार अपने बल पर कोटेदार का चुनाव लड़ रहा है।
अपने बल पर चुनाव लड़ रहा तीसरा उम्मीदवार दोनों कोटेदारों का खेल बिगाड़ सकता है।
कहा जा रहा है कि फ्री के अनाज का हिसाब -किताब में घपला हो गया था। मामला जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार का बनते ही विभागीय अधिकारी ने कोटेदार को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त कोटेदार महिला थी। अनुसूचित जाति की थी। कहते हैं कि जौनपुर जिले में इस अनुसूचित जाति की महिला कोटेदार के अलावा सभी कोटेदार जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार का ईमानदारी से अनुपालन कर रहे हैं।
फिलहाल 13जनवरी को आमसभा में हाथ उठाकर कोटेदार का चुनाव जनता करेगी।
माना जा रहा कि सबसे ईमानदार उम्मीदवार के पक्ष में सबसे अधिक लोग हाथ उठाकर अपना मत देंगे।
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा...






















