दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज, 10जनवरी।
राजमिस्त्री पृथ्वी लोक पर सोने का शौचालय बनाने की डिजाइन लेकर कैबिनेट में पहुंचा। दो राजाओं की कैबिनेट ने सोने का शौचालय राजकोष से बनाने की अनुमति दे दी।
यह खबर इंद्रलोक में वायरल हो रही है। खबर की पुष्टि करने के लिए नारद मुनि ने दोनों राजाओं के कैबिनेट से सवाल किया है। कैबिनेट ने पुष्टि करने से मना कर दिया।
कुछ समय बाद जनरल इलेक्शन की तिथि घोषित कर दी गई। दोनों राजाओं की कैबिनेट के एक- एक मंत्री ने इसकी पुष्टि कर दी।
दोनों ने आवाम को बताया कि शीशमहल और राजमहल को बनाने मे राजकोष से खर्च किया गया है। खर्च हजार करोड़ में है। कैग रिपोर्ट लीक हुई है।
दोनों राजा,शीशमहल और राजमहल की साज -सज्जा पर हजार करोड़ों रुपये से अधिक खर्च किए हैं। दोनों राजा के लिए सोने के धागे से बनी कालीन की आपूर्ति की गई है। शौचालय के बाहर लगा परदा भी सोने के तार से बुना गया है।
फिलहाल, दोनों राजा के मंत्री एक-दूसरे पर कीचड़ फेंक रहे हैं। एक की खबर पृथ्वी लोक की मीडिया में भी वायरल हो रही है।
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’
नजरिया न्यूज़, रानीगंज (अररिया)। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर...




















