अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल संवाददाता नजरिया न्यूज,08जनवरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक समागम के महापर्व ‘प्रयागराज महाकुम्भ’ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं/व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज महाकुम्भ नगर में स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रयागराज – उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भारत के माहौल को आध्यात्मिक बनाने के प्रयास का दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – नजरिया न्यूज
मुख्यमंत्री योगी ने संगम ऐरावत घाट पर मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही, समस्त जगत के मानव कल्याण हेतु कामना की।
उल्लेखनीय है कि भारत विश्व का एक मात्र देश है जो संसार को आध्यात्मिक माहौल देकर भारतीय राजनीति का परचम हर क्षेत्र में लहराना चाहता है।