नज़रिया न्यूज रानीगंज/अररिया। कलावती कन्या उच्च विद्यालय रानीगंज में SC/ST कर्मचारी संघ रानीगंज का चुनाव हेतू चुनाव प्रभारी युवराज पासवान,विद्यानंद पासवान,बसंत राम एवं अररिया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ ब्रजकिशोर राम जी सहित अन्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगन भाग लिए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के माध्यम से श्री पवन कुमार पासवान शिक्षक आदर्श मध्य विद्यालय गीतवास विजय घोषित किए गए।
प्रखंड उपाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से संजय कुमार भारती कोषाध्यक्ष संजय कुमार रजक सचिव पद के लिए अरुण कुमार पासवान एवं संगठन संरक्षक रामदेव रजक जी तथा मीडिया प्रभारी संतोष बैठा जी चुने गए।कर्मचारी संघ रानीगंज में सभी नवगठित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अररिया पलासी कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा,
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के कनखूदिया स्थित करीब 100 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर में रविवार को...


















