- जेल में बंद किशोरों के उम्र का होगा सत्यापन।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को सरकारी ख़र्चे पर उपलब्ध करावे वकील।
- 16 वर्ष से कम उम्र के किशोरों का उम्र सत्यापन कर ऑब्ज़ेर्वशन होम भेजा जाएगा।
- जेल का दौरा कर महिला बंदियों व साथ रह रहे अबोध बच्चो की ली सुधि वही ऑब्ज़ेर्वशन होम में विधि विवादित बच्चों से हुई रूबरू।
नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश के आलोक में रविवार को मासिक विजिट के क्रम में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति रॉय जेल सहित ऑब्ज़ेर्वशन होम का औचक निरीक्षण कर कई मामलो मे जेल सुपरिटेंडेंट सुजीत कुमार झा से वार्तालाप कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी।
जेल निरीक्षण के क्रम में तरुण खंड में रह रहे 47 किशोरों से पूछताछ किया गया।
वही, उनमें से 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों के मामलों में वकील साहब हैं कि नही, इसकी सुधि ली गई। कहा गया कि अगर इन्हें निजी वकील साहब नही है तो लीगल एड डिफेंस काउंसिल के जरिये सरकारी खर्चे पर वकील उपलब्ध कराने की बात कही गई। ताकि ससमय उनके केस में बैल पिटीशन फाइल इत्यादि की समुचित करवाई त्वरित गति से प्रारंभ हो सके।
इसके अलावा प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय के द्वारा बढ़ते जाड़े को लेकर सज़ावार व विचाराधीन बंदियों के सोने का बिछावन, गर्म कपड़े व कम्बलों की उपलब्धता की भी गहन रूप से जांच पड़ताल की गई।
इस दौरान औचक निरीक्षण के क्रम में गोदावरी खण्ड में रह रही 49 महिला बंदियो से मिलकर उनसबो का हाल समाचार पूछा गया। वही महिलाओं के साथ रह रहे अबोध 07 बच्चे मे 04 लड़का व 03 लड़कियो के खाने पीने दूध वगैरह की उपलब्धता के बारे मे पूछताछ की गई।
बंदियों के द्वारा जेल प्रशासन की प्रशंसा की गई। बताया गया कि जेल प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समय समय पर आकर पूछताछ व समुचित देखभाल किया जाता है।
जेल इंस्पेक्शन के समय जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति रॉय, जेजेबी सदस्या प्रीति कुमारी, जेल सुपरिटेंडेंट सुजीत कुमार झा, जेलर मृत्युंजय कुमार, सहायक जेलर प्रेरणा पटेल, डीएलएसए पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश, जेजेबी बेंच क्लर्क भरत कुमार, जेजेबी कर्मी अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, ऑब्ज़ेर्वशन होम का निरीक्षण करते हुए जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय ने सभी विधि विवादित किशोरों से रूबरू हुई।
ऑब्ज़ेर्वशन होम के प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से बच्चों को योग करवाया जाये।
साथ ही बढ़ते जाड़े को देखते हुए यह भी निर्देशित किया गया कि सभी बच्चों को नियमित रूप से गर्म दूध अवश्य उपलब्ध करावें। साथ ही, गर्म कपड़ों की जांच पड़ताल किया गया। बच्चो के खेलकूद, पढ़ाई लिखाई की भी पड़ताल की गई। संगीत के
शौकीन बच्चो ने हारमोनियम पर देखभक्ति गीत गाकर मनमोहित कर दिया।