नज़रिया न्यूज
संतोष यादव।भवानीपुर
रविवार को भवानीपुर हीरो शोरूम के समीप शिक्षा केंद्र लाइब्रेरी फर्स्ट फ्लोर पर फीता काटकर भवानीपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील यादव के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा लाइब्रेरी के रहने से लोगों को अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ने को मिलती है और आपसी संबंध भी बढ़ता है लाइब्रेरी विकास का एक आईना है। वही डायरेक्टर दिलीप मंडल ने बताया कि लाइब्रेरी में बच्चों की उत्तम शिक्षा की उत्तम व्यवस्था है के साथ-साथ राजनीतिक और धार्मिक किताबें भी उपलब्ध है ।
जिसे लोग पढ़ कर देश दुनिया की बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं लोगों को समय बीतने के साथ-साथ अच्छी जानकारी प्राप्त करने का माकुल जगह है । लाइब्रेरी मैं बैठकर एक दूसरे के पास आपसी बातें कर हम जानकारी भी मिलती है. इस मौके पर मैनेजर सुमित कुमार, सहायक शिक्षक पंचलाल कुमार, प्रभात यादव, नगर पंचायत भवानीपुर सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, साजन कुमार बिरसेल, आशीष कुमार, सुरेंजर अखिलेश राजू मनानंद , चंदन , ध्रुव दिलीप कुमार, रितेश कुमार रजक, अमित मंडल, नीतीश, बिशनदेव इत्यादि उपस्थित थे।






















