समस्तीपुर/दलसिंहसराय
थाना क्षेत्र के केवटा गांव के वार्ड 6 निवासी स्व लक्ष्मी महतो के पुत्र जितेन्द्र कुमार महतो उम्र लगभग 40 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर दिया।
मृतक के भाई अमित कुमार के बताया कि चार पांच लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ गोली फायरिंग करने लगा।जिससे मौके पर ही मेरा भाई की मौत हो गई।साथ ही उन्होंने पुरानी दुश्मनी की भी बात बताई है।
मौके पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ पहुंच कर जायजा लेने में जुटी है।
वंही थानाध्यक्ष ने बताया कि एक खोखा मिला है और जांच पड़ताल की जा रही है।
वंही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ताड़ी की दुकान को लेकर पूर्व से दुश्मनी की भी बात बताई जा रही है।
वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के...






















