समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रखंड के नगरगामा उच्च विधालय के प्रांगण में रविवार को पशुपालक किसान सेवा संघ के तत्वाधान में पूर्व विधायक स्व. यशवंत कुमार चौधरी के 99वां जयंती समारोह का आयोजन बैधनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैधनाथ चौधरी ने कहा की यशवंत बाबू सहज, सरल एवम सुलभ व्यक्ति थे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि यसवंत बाबू जन सरोकार के मुद्दे पर हमेशा संवेदन शील रहे,साथ ही वे सदन में भी जन सरोकार के मुद्दे को उठाते रहे और आम लोगों के बीच सदा सहजता से उपलब्ध रहे।
कुशवाहा ने कहा कि आज के राजनीति में यसवंत बाबू जैसे नेताओं की ज्यादा जरूरत है। मंच संचालन उदयकेतु चौधरी ने किया ।
मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत बाबू के पौत्र सतवंत चौधरी, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, प्रदेश नेता अनिल सिंह , मंडल अध्यक्ष अमरेश राय, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य प्रकाश, मुंजन कुमार चौधरी, अभिषेक, रौशन , गुड्डू चौधरी ,बिरेंद्र विश्वनाथ, मनोज राय, स्थानीय जिला पार्षद हेमलता, सुनीता शर्मा, मोहिउद्दीनगर प्रमुख जवाहर राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’
नजरिया न्यूज़, रानीगंज (अररिया)। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर...





















