समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 के बल्लोचक स्थित रविवार को अहले सुबह छ बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी पहचान पगरा पंचायत के वार्ड 10 बल्लोचक निवासी स्व तेतर राय के पुत्र दुखन राय उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह लगभग छ बजे बिछावन से उठकर सड़क किनारे पेशाब करने के लिए जा रहे थे की तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दिया।जिससे मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वंही चालक ने गाड़ी लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई।
वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’
नजरिया न्यूज़, रानीगंज (अररिया)। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर...




















