नज़रिया न्यूज़, (विकास प्रकाश), अररिया।
न्यायमण्डल के प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के हवाले से अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 08 मार्च, 10 मई, 13 सितंबर व 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर लगाया जाएगा।
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के माध्यम से पक्षकार अपने सुल्हानिये मामलो का निपटारा आपसी सहमति व रजामंदी से कर सकते हैं।






















