- बिहार बंगाल ऊतर प्रदेश झारखंड व नेपाल की टीम होगी शामिल।
नज़रिया न्यूज अररिया। सीमांचल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व तस्लीम उद्दीन की जयंती चार जनवरी से उनकी स्मृति में अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा ,जो चार जनवरी से शुरू होकर अठारह जनवरी तक चलेगा।
नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया के द्वारा इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा .टूर्नामेंट के उदघाटन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व आपदा मंत्री और जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम और जिला पदाधिकारी अररिया शामिल होंगे ,मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के सचिव इश्तियाक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में बिहार , बंगाल ,ऊतर प्रदेश ,झारखंड और पड़ोसी देश नेपाल की टीम शामिल होगी।
जिसकी तैयारी को लेकर मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के सदस्यों ने गुरुवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में बैठक की जिसमें क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम ,जकी अख्तर अंसारी ,तंजील अहमद झुन्नू ,ज़कीउल होदा,सादिक हाशमी चिंपू ,शादाब शमीम ,सदरे आलम,कैफ,घोषित ,अरहम के अलावा क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।






















