नजरिया न्यूज़ अररिया। रंजन राज।
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के सोनामनी गोदाम दुर्गा मंदिर के निकट सोमवार की देर संध्या सोनामनी गोदाम चौक तरफ से घर आ रहे बाइक सवार जब सीमा सड़क पर चढ़ रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे सड़क लेवल करने वाली मशीन के चपेट में आ गया जिससे सोनामनी गोदाम वार्ड संख्या 04 निवासी 47 वर्षीय प्रदीप यादव पिता सीताराम यादव की मौत मौके पर ही हो गई।
वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सोनामनी गोदाम वार्ड संख्या 04 निवासी शिवशंकर यादव पिता स्व बल्लभ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इधर दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजन समेत ग्रामीणों ने आनन फानन में घटना की जानकारी सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को देते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची सोनामनी गोदाम थाना पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन शव को कब्जे में लेते हुए शव की कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया।
इधर मौत की खबर सुनते ही मृतक प्रदीप यादव की पत्नी बबीता देवी व उसके छोटे छोटे दो पुत्री खुशबू व प्रियम तो छोटा पुत्र आजाद कुमार यादव सहित परिजनों के रुदन क्रंदन से वातावरण गमगीन बना रहा।मृतक की पत्नी रो रोकर बस यही कहती कि पति ही एक मात्र कमाने वाला था। अब वही नहीं रहा तक परिजनों का भरण पोषण बच्चों की पढ़ाई लिखाई कैसे होगी।
इधर सूचना मिलते ही मुखिया प्रमोद यादव सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही थानाध्यक्ष सोनामनी गोदाम नवीन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना में शामिल घायल का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।






















