- युवती ने क्रिमिनल को 50 हजार रुपये सुपाड़ी देकर अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने होने वाले पति पर चलवाई थी गोली।
- बीते 24 दिसंबर को पलासी में बैंक कर्मी दीपक को अपराधियों ने मारी थी गोली।
- अररिया SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया उदभेदन।
नज़रिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश।
अररिया में एक युवती की जिस लड़के के साथ शादी तय हुई थी,उसी लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो अपराधियों को हायर किया और अपने होने वाले पति दीपक पर गोली चलवा दी.
इस वारदात को अंजाम देने के लिए युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अपराधियों को 50 हजार रुपये की सुपाड़ी भी दी थी. अररिया पुलिस ने गोलीकाण्ड पर बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी युवती समेत 5 को गिरफ्तार किया है.
अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि इस कार्रवाई में 2 देसी पिस्टल,2 मैगजीन, 4 कारतुश,2 मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये भी जब्त किया है.
बता दें कि बीते 24 दिसंबर को पलासी थाना क्षेत्र में किशनगंज के रहने वाले बैंक कर्मी दीपक कुमार पर अपराधियों ने गोली चला दी थी. घायल दीपक को बच गया. वही SP के निर्देश पर SIT गठित कर गोलीकाण्ड का खुलासा कर दिया गया है।






















