नजरिया न्यूज़ अररिया। भोजन बैंक सेवा संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 29/12/2024 को “भोजन बैंक सेवा संस्थान” के तहत पहली रसोई गरीब असहाय व्यक्ति के लिए के लिए बनाया गया। इस की शुरुआत अररिया जिला अंतर्गत ओम नगर वार्ड नंबर 8 से की गई है।

“भोजन बैंक सेवा संस्थान” का कार्यालय ओम नगर वार्ड नंबर 8 अररिया में स्थित है। यह एक सामाजिक संस्था है जिसमें लाचार असहाय और भूखे व्यक्ति, जारतमंद व्यक्ति के लिए शुद्ध भोजन के साथ-साथ राहत की सामग्री पहुंचाने का काम करती है।
“भोजन बैंक सेवा संस्थान” कार्यक्रम के तहत रेखा सिन्हा जो पुणे महाराष्ट्र में रहती हैं वह अपनी पुत्री रितूका सिन्हा की जन्म दिवस के उपलक्ष में 35 व्यक्तियों के भोजन के लिए आर्थिक सहयोग राशि संस्था को भेजा गया है। साथ ही साधना यादव अपने भाई शोभित प्रताप सिंह जो उत्तर प्रदेश पुलिस मैं कार्यरत हैं। उनके जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 35 व्यक्तियों के लिए राशन सामग्री संस्था को भेजा गया है।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने दोनों के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अररिया शहर के विभिन्न स्थानों में रह रहे 35 व्यक्तियों को पूरी सब्जी और पानी का बोतल दे कर भोजन कराया।
इस सामाजिक कार्य को पूरा करने का बीड़ा बिहार के अररिया जिले के रहने वाले रचना कुमारी, विकास प्रकाश और संस्था के पूरी टीम के साथ करने का संकल्प किया है। यह कार्यक्रम दिए गए आर्थिक सहयोग से नित्य प्रतिदिन चलती रहेगी।
इस सामाजिक कार्य में रचना कुमारी, विकास प्रकाश, शुभम कुमार, साधन यादव, राजीव सिंह, बिट्टू कुमार, गोलू कुमार, गोविंदा यादव, विवेक कुमार, कुमार भूलेश्वर सागर, चंदन कुमार, विपुल कुमार कर्ण, संगीता कुमारी, रेनू कुमारी, श्रेया कुमार,अक्षरा कुमारी, स्तुति कुमारी सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर रचना सेवा संस्थान के बैनर तले “भोजन बैंक” कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसी प्रकार अगर आप भी “भोजन बैंक सेवा संस्थान” से जुड़कर लाचार असहाय और भूखे लोगों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराने के लिए हमारे साथ अपनी विशेष तिथि बुक करें और सहयोग करें। साथ ही आइए मिलकर मानवता के लिए एक साथ हाथ मिलाएं।






















