समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दलसिंहसराय महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय परिसर पर गुरुवार को शताब्दी स्थापना दिवस धुम धाम से मनाई गई। झंडोतोलण अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने झंडोतोलन किया और केक काटा।
वंही उनकी अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए बिनोद कुमार समीर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में हुई थी। उस दिन से पार्टी संघर्षशील रही है।
आजादी की लड़ाई में पार्टी के कितने लोगोँ को अंग्रेजो के द्वारा यातनाये दी गई। साथियों ने यातनाएं सही। आजाद भारत मे भी शिक्षा समानता आवश्यक एवं आवश्यकता के लिये पार्टी संघर्षशील रही है।
जब तक देश मे असमानता रहेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संघर्ष करती रहेगी। मौके पर सभा को राम बिलास शर्मा, शंकर राम, अधिवक्ता विनय राजगिरहार, शम्भु कुमार चौधरी, पवन कुमार आजाद, महेश्वर राम, गिरधर झा, जनक महतो, वासो राय, सुभेन्द्र कुमार, जगदेव दास, मोहम्मद निजाम, तपेश चौधरी, धर्मवीर प्रकाश, प्रभात कुमार, मीणा शर्मा, कारो देवी, मोहम्मद उस्मान, चन्दू राम आदि ने सम्बोधित किया।
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के...






















