समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के खोकसाहा निवासी शिक्षिका मनीषा कुमारी की गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतिका के ससुर, सास एवं पति सहित दो अन्य युवक को गिरफ्तार किया।
इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि गत मंगलवार को अहले सुबह थाना क्षेत्र के खोकसा गांव के वार्ड 4 निवासीनरेश साह की बहू मनीषा देवी पति अनीश कुमार को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।मृतिका के ससुराल पक्ष के अनुसार हत्या का कारण जमीनी विवाद बतलाया गया।इसी दौरान मृतिका के मायके वाले पिता व भाई ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उसकी हत्या ससुराल वालों के द्वारा ही किया गया है।साथ ही कहा कि मृतिका की हत्या का कारण पति पत्नी के बीच मतभेद होना भी है।इसके उपरांत पुलिस ने मृतिका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
मृतिका के ससुराल वालों से पूछताछ करने के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि मृतिका की शादी के 4 वर्ष हो गए थे।शादी के दोनों पति पत्नी मिलकर एक यूट्यूब चैनल में काम करते थे, इसी दौरान मृतिका की नौकरी 2023 में बीपीएससी शिक्षक के रूप सरायरंजन प्रखंड के मेनिका में धुनिया टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति हो गई।जहां मृतिका खेतापुर गांव में किराए के मकान में रहकर विद्यालय आया जाया करती थी।वंही पति ने बताया कि नौकरी के मृतिका का व्यवहार में बदलाव होने लगा।जिसको लेकर उसे अपने घर ले आये और अपने घर से ही आया जाया करती थी।
मृतिका के पति को अनीष कुमार को अपने पत्नी का किसी और से घनिष्ठता होने का शक होने लगा और उसे डर लगने लगा कि मृतिका उसे छोड़कर किसी के साथ शादी न कर ले।ससुराल वाले को इन्हीं सब कारणों को लेकर असहज महसूस करते हुए मनमुटाव चल रहा था।इन्हीं कारणों से मृतिका के पति अनीष कुमार व ससुर नरेश साह एवं सास ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिक्षिका मनीषा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्या का कारण जमीनी विवाद बतलाया गया।क्योंकि ससुराल वालों को पूर्व से ही जमीनी विवाद उनके ग्रामीण मिथिलेश कुमार से चल रहा था।साथ ही मृतिका के ससुराल वालों ने एक षड़यंत्र के तहत मृतिका से एक सुसाइट नोट भी बनवाया गया था।वंही मृतिका के ससुराल वालों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं एक खोखा एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।साथ ही मृतिका के पति के द्वारा जिस व्यक्ति से हथियार खरीदा गया था उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त में ससुर नरेश साह, पति अनीष कुमार, सास सुनैना देवी एवं ललन कुमार एवं हर्षित राज शामिल है।
वंही छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन,प्रभारी डीआईयू शाखा समस्तीपुर, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी,रंजीत कुमार,प्रणय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के...






















