कुशेश्वरस्थान।
कलना गांव में लोजपा (रामविलास) पार्टी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में नव नियुक्त अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केदार राय का कार्यकर्ताओं ने पाग, चादर और पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन बिहार फस्ट बिहारी फस्ट को पूरा करने का संकल्प दिलाया। कहा कि पार्टी के संगठन को जिला में मजबूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रामानंद शर्मा को पार्टी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष तथा भरत यादव को पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव मनोनीत करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया। मौके पर पार्टी के बिरौल प्रखंड अध्यक्ष गोविंद आचार्य, रणविजय यादव,नंद किशोर शर्मा, कुणाल पासवान, अमरजीत यादव, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।























