प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज, दिल्ली, 25दिसंबर।
आम आदमी पार्टी (आप) की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘महिला सम्मान योजना’ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने “संजीवनी योजना” के लिए शुरू किए गए पंजीकरण को अवैध बताया है। साथ ही लोगों से किसी के झांसे में ना आने और निजी जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है।
फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का बनाया गया प्लान- केजरीवाल
इसे लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बगैर नाम लिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
नजरिया न्यूज दिल्ली -फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का बनाया गया है प्लान- केजरीवाल
उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
आप संयोजक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।”






















