कुर्साकांटा संवाददाता
कुर्साकांटा प्रखंड के हरिरा पंचायत वार्ड संख्या 01 थारू टोला से खजूरबाड़ी तक जाने वाली सड़क का मनरेगा योजना से लगभग 35 लाख की लागत से निर्माण हो रहे पीसीसी ढलाई सड़क का मंगलवार करीब 2 बजे सिकटी विधायक सह मुख्य सचेतक भाजपा विजय कुमार मंडल, मुखिया जयकृष्ण सिंह, पूर्व उप प्रमुख इंदुभूषण मंडल ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री मंडल ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता था अब ग्रामीणों को कीचड़मय सड़क से मुक्ति मिलेगी।
वहीं मुखिया जयकृष्ण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क निर्माण हो। जिसे देखते हुए मनरेगा योजना से पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर अधिक लाल पासवान, राजकुमार सिंह ,हरिओम पासवान, अजय मंडल, मो रज्जाक आलम, गजानंद महतो, स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार मंडल, नारायण पांडेय, दीनानाथ महतो, अशोक पासवान, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, गुलाबचंद सिंह, बिनोद चौधरी, अमोद सिंह, शंकर चौधरी, विक्रम सिंह, बसंत सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।






















