कुर्साकांटा संवाददाता
अररिया जिला में ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा मनरेगा से सभी पंचायतों में पढ़ेगा बिहार, खेलेगा बिहार आगे बढ़ेगा बिहार को लेकर हर पंचायतों में खेल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। इसी को लेकर सिकटी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह सचेतक भाजपा विजय कुमार मंडल ने कुर्साकांटा प्रखंड के कमलदहा पंचायत के डिग्री कॉलेज बखरी में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया साथ ही सामग्री के गुणवत्ता की भी जांच की जिसे वह काफी संतुष्ट दिखे।
विधायक ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किया जा रहा हैं खेल मैदान के विकास के फल स्वरुप ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उत्साहवर्धन भी होगा खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे खेल मैदान के विकास के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य त्रिलोकनाथ झा, मुखिया फिरोज आलम मोहम्मद शाहजहां, सहित ग्रामीण मौजूद थे।






















