समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार के अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों ने वेतन और प्रोन्नति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारियों ने न्यायालय गेट पर एकत्र होकर विधि सचिव पटना के उस आदेश का विरोध किया, जिसमें पटना उच्च न्यायालय द्वारा की गई वेतन बढ़ोतरी की अनुशंसा को अस्वीकार कर दिया गया था। संघ से घोषणा की है कि यदि उनकी मांगे पुरी नहीं हुयी तो वह 16 जनवरी से राज्यभर की अदालतों में हड़ताल पर चले जाएंगे। न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा स्नातक स्तर के वेतनमान, शेट्ठी कमीशन की अनुशंसा के आलोक में पदोन्नती एवं मृत कर्मचारियों के अश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की जा रही है।
मौके पर व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय के सिरिस्तेदार श्रीराम सिंह, रामानन्द चौधरी, मकेश्वर प्रसाद, विशाल दीप प्रकाश, राजीव कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, मो० अली, विकाश कुमार, नन्द किशोर, चन्द्र केतु प्रसाद, प्रकाश रंजन, रामानन्द कुमार, हरिश कुमार, मुन्ना, चांद प्रसाद, राम प्रवेश राय, अजीत राम, आदी लोग उपस्थित थे।
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के...






















