- वर्ष 2023 व 2024 के चित्रगुप्त पूजन का सम्पूर्ण आय-व्यय का ब्यौरा की हुई संपुष्टि
नज़रिया न्यूज, (विकास प्रकाश), अररिया।
जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मंदिर परिसर में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष प्रहलाद शरण वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में कुल 05 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में गत वर्ष 2023 व इस वर्ष 2024 के चित्रगुप्त पूजन से संबंधित आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इसमे गत वर्ष 2023 के चित्रगुप्त पूजन व वर्ष 2024 को सम्पन्न रामलला प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बावत मंदिर प्रांगण में सम्पन्न पूजन सह भंडारा के आय-व्यय की विस्तृत जानकारी तत्कालीन पूजा कमिटी के पूर्व सचिव विजय जैन के द्वारा अंकेक्षक विनीत प्रकाश को बता दिया गया। आय व्यय का सर्वसम्मति से संपुष्टि किया गया।
वही, इस वर्ष 2024 को सम्पन्न आय व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से इसकी भी संपुष्टि की गई।
बैठक में प्रस्ताव के तहत बतलाया गया कि मंदिर कार्यो व लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी के विषय में खुलकर चर्चा कर निर्णय पारित किया गया है।
बैठक में यह भी प्रस्ताव लिया गया कि स्वेच्छा से मंदिर कमिटी उपाध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद के पद से हटने की चर्चा व कोषाध्यक्ष आनंद रंजन उर्फ सुक्कू जी के द्वारा बीते कई बैठकों में उपस्थित नही रहने व मंदिर कार्यो मे विगत एक वर्ष से अधिक समय से रूचि नही लेने पर भी गम्भीरता पूर्वक चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मंदिर के नये उपाध्यक्ष के रूप में कृष्ण मुरारी अम्बासटा व कोषाध्यक्ष के पद पर फणीन्द्र रंजन उर्फ कन्हैया को मनोनीत किया जाय। इनके नामो पर उपस्थित लोगो ने करतल ध्वनि से अपनी सहमति व्यक्त की।
बैठक में सालों भर मंदिर संचालन के संबंध में भी खुलकर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया।
मंदिर कमिटी के महासचिव रामाकांत जायसवाल ने कहा कि हमसभी लोगो को मिलजुलकर मंदिर के विकास में तल्लीनता के साथ कार्य करने की जरूरत है। बैठक में अंकेक्षक विनीत प्रकाश ने कहा कि समाज से जुड़े अनुभवी समाजसेवी एकलव्य शरण उर्फ पम्मू जी का मंदिर कार्यो के प्रति अविस्मरणीय योगदान है, इनके द्वारा पम्मू जी के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक आनंद मोहन प्रसाद सिन्हा, सम्मानित संरक्षक सचिन दुग्गड़ अध्यक्ष प्रहलाद शरण वर्मा, उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अम्बासटा, महासचिव रामा कांत जायसवाल, अंकेक्षक विनीत प्रकाश, कोषाध्यक्ष फणीन्द्र रंजन उर्फ कन्हैया सहित झूलन प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद दिखे।






















