नज़रिया न्यूज़ कुर्साकांटा। रंजन राज। कुर्साकांटा प्रखंड के ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में शनिवार को सुंदरी मठ न्यास समिति की आवश्यक बैठक की जायेगी। यह बैठक इस वर्ष का अंतिम बैठक होगी। समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि बैठक में वर्ष भर पर आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक किया जायेगा।
विभिन्न शुभ कार्यों के शुल्क विस्तार पर सहमति बनाकर एक जनवरी 2025 से शुल्क वृद्धि की जायेगी। बताया कि वर्ष 2025 के पूरे एक वर्ष का बजट तैयार किया जायेगा। पिछले कार्यों की समीक्षा की जायेगी। विधायक श्री मंडल ने कहा कि बैठक में समिति के सभी ग्यारह लोगों के सिवाय स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोग, जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित होंगे। सबों के विचार से नये कार्यों की रुपरेखा तैयार की जायेगी।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















