समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह) स्थानीय शहर स्थित काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन में गुरुवार को संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में वर्णवाल समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में वर्णवाल समाज के लोग मौजूद थे। वही काफी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आगामी 29 दिसम्बर को महाराजा अहिबरन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही उक्त तिथि के दिन में भव्य शोभा यात्रा एंव शाम में संस्कृतिक कार्यक्रम मनाने एंव विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों द्वारा बेहतर योगदान करने पर सम्मानित करने का निर्णय लिया।अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की 1905 ई. से ही महाराजा अहिबरन जी की जयंती समाज के द्वारा मनाया जाता रहा है, इस दौरान संघ के द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। बैठक में संघ की मजबूती पर जोर देते हुए दबे कुचले लोगों कि मदद करने कि बात सहित सभी लोगों को मिल जुल कर रहने और समय समय पर बैठक कर आगे कि रणनीति बनाने का निर्णय पर जोर दिया गया।
मौके पर बैठक में संघ के संरक्षक प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल,सचिव रमाकांत प्रसाद,सह-सचिव रामचंद्र लाल,कोषाध्यक्ष नितेश रंजन,सीए सुभाष कुमार,विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, दिवाकर प्रसाद,निरंजन प्रसाद,संजय प्रसाद,रजनीश रंजन, राजेश लाल,अजीत बनवाल, विजय कुमार, सूरज कुमार,कुणाल गुप्ता,रामशरण लाल,मुरारी प्रसाद, तेज प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के...






















