नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
बुधवार को न्यायमण्डल अररिया के अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव द्वारा जेजेबी व ऑब्ज़ेर्वशन होम का विधिवत निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश पर किया गया।
ऑब्ज़ेर्वशन होम का निरीक्षण के क्रम मे अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सभी बच्चो से मिलकर उनकी सुधि लिये।
इसके बाद वे बच्चो की सुविधा के मद्देनजर कई मामलो मे ऑब्ज़ेर्वशन होम के प्रभारी अधीक्षक बबलू कुमार पाल से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये
इसके बाद ऑब्ज़ेर्वशन होम मे रह रहे विधि विवादित किशोरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनके पढ़ाई लिखाई, खान पीने, रहने आदि व्यवस्था की भी जानकारी लिये.
मौके पर जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति रॉय, जेजेबी सदस्या प्रीति कुमारी, डीएलएसए पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश, एपीओ इमरान अहमद, ऑब्ज़ेर्वशन होम के प्रभारी अधीक्षक बबलू कुमार पाल, गृहपति सह लिपिक सुमित कुमार ठाकुर, परामर्शी लक्खी कुमारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज कुमार पासवान, परिवीक्षा अधिकारी मनोज पासवान, गृह पिता संतोष बिजेंद्र श्रीवास्तव , जेजेबी कोर्टकर्मी प्रभा शंकर मिश्रा, शिक्षक रविशंकर, संगीत शिक्षक अरुण साह शिक्षिका शाहीन नाज़, जेजेबी कर्मी अजीत कुमार, सिपाही नमिता कुमारी आदि उपस्थित दिखे।






















