नज़रिया न्यूज / संतोष यादव।भवानीपुर
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर के कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल के नेतृत्व में कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार ,मुन्ना मंडल, पंकज कुमार ,सरफराज ,रंजीत ने विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपयोग करने के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाकर पकड़ने का काम किया।कनीय विद्युत अभियंता श्री मंडल ने बताया नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति की जाती है लेकिन बहुत से विद्युत उपभोक्ता चोरी कर बिजली का उपयोग करते हैं।गुप्त सूचना मिली की श्रीपुर मिलिक पंचायत के छोटी भंसार वार्ड संख्या 4 मोहम्मद कमल खान के विरुद्ध 23456, मोबिना बेगम पति फारुख खान 9142, मोहम्मद नजीर शिकारी पिता मोहम्मद यूसुफ खान 20388, पूनम देवी पति चंदन शाह 10872 सभी छोटी भंसार वार्ड संख्या 4 के निवासी हैं। नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड संख्या 15 निवासी पिंटू यादव पिता बिंदेश्वरी यादव 20869 एवं संतोष यादव पिता हरिनंदन यादव 34742 रुपया जुर्माना के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।उक्त सभी व्यक्ति विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपयोग कर रहे थे उपयोग कर रहे बिजली तार को भी जप्त कर लाया गया है। भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज भवानीपुर थाना में कराया गया है।उन्होंने बताया विद्युत चोरी कर उपयोग करने वालों के विरुद्ध टीम गठित की गई है जो टीमों द्वारा लगातार प्रखंड क्षेत्र में छापामारी लगातार जारी रहेगी चोरी कर विद्युत उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा मौके पर जे एल एम सहजानंद एवं अन्य मानव बल अभियान में शामिल थे।




















