- कुसीयार गाँव में गोबरधन परियोजना की समीक्षा की गई और इसके निर्माण की जाँच के लिए निर्देश दिए गए।
- 84 ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में पहली किस्त जारी की गई थी। अब दूसरी किस्त की राशि का आकलन करने और लिमिट निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है।
- कुर्साकांटा प्रखंड के शंकरपुर ग्राम पंचायत में FSTP निर्माण के लिए भूमि चयन को लेकर NOC प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, अररिया, श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कुसीयार गाँव ग्राम पंचायत में बन रहे गोबरधन परियोजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता एवं निदेशक डी०आर०डी०ए०, अररिया से जाँच कराने का निदेश दिया गया।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चयनित ग्राम पंचाातों के जहाँ वित्तीय वर्ष- 2021-22 और 2022-23 में 84 ग्राम पंचातों में प्रथम किस्त उपलब्ध करायी गयी है। उन ग्राम पंचायतों के द्वारा राशि व्यय किया गया है। उनके कार्यों का जाँच करते हुये द्वितीय किस्त की राशि का आकलन कराते हुये लिमिट निर्धारण करने का निदेश दिया गया है।
FSTP( Fecal Sludge Treatment Plant) के समीक्षा के क्रम में कुर्साकांटा प्रखंड के शंकरपुर ग्राम पंचायत में FSTP निर्माण हेतु भूमि चयन को लेकर अंचलाधिकारी कुर्साकांटा से समन्वय स्थापित कर NOC प्राप्त करने का निदेश दिया गया।






















