रानीगंज/अररिया। बलराम विश्वास। रानीगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया .जिसमें कोशकापुर दक्षिण से अध्यक्ष पद के लिए हरिनंदन सिंह व नवीन कुमार भारती,नंदनपुर से अमित कुमार झा, बगुलाहा से संजय यादव सहित तीन, फरकिया से अध्यक्ष के लिए एक ,कोशकापुर उत्तर से दो, भोड़हा से दो
,मोहनी से एक, बिस्टोरिया से दो कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा प्रखंड मुख्यालय में दाखिल किया .वहीं कार्यकारणी सदस्य पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।वहीं शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन कराने को लेकर बीडीओ रीतम कुमार चौहान स्वयं नामांकन काउंटर का मॉनिटरिंग करते दिखे,
जबकि नामांकन को लेकर प्रखंड संख्यांकी पदाधिकारी नवीन कुमार दास , श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी राजेश कुमार , एमओ सुजीत सिंह ,दारोगा रविप्रकाश द्विवेदी सहित पुलिस बल मुस्तैद दिखे.
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल
नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया। बलराम बिश्वास। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला की रहने वाली 17 वर्षीय...






















