- रानीगंज अररिया मार्ग पर गितवास पुल के समीप घटना।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा।
- मृतक के परिजनों का है रो रोकर बुरा हाल।
नज़रिया न्यूज़ रानीगंज/अररिया। बलराम विश्वास। रविवार को रानीगंज अररिया मार्ग गितवास एचपी पेट्रोल पंप के समीप मोर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की पिकअप वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति खरहट पंचायत के गितवास वार्ड संख्या आठ निवासी मोती साह का करीब 50 साल का पुत्र कन्हैया लाल साह था।
घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार कन्हैया लाल साह रविवार की अहले सुबह अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इस दौरान रानीगंज अररिया मार्ग पर गितवास एचपी पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद उनकी बेटी व अन्य लोगों के सहयोग से कन्हैया लाल साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लेकर गया।
जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक के परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।






















