- पैसा गबन करने को लेकर एलएनटी के बीएम ने थाना में दर्ज कराया फर्जी मामला ।
- मामले में दो अपराधी गिरफ्तार । 23 हजार सहित सामान बरामद
नजरिया न्यूज़ अमौर। कृष्णा ठाकुर।
पैसा गबन करने को लेकर एलएनटी फायनेंस के फील्ड ऑफिसर ने थाना में 10 नवम्बर को दर्ज कराया था मामला। पुलिस अनुसंधान में मामला निकला फर्जी। बीएम ही निकला पैसा गबन करने का मास्टरमाइंड। अपने अन्य फील्ड अफसर साथी के साथ मिलकर पैसा गबन करने की नीयत से थाना में फर्जी मामला दर्ज किया था।
मामले में बीएम अमोद कुमार सहित अन्य दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव स्थित एलएनटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर प्रताप कुमार के द्वारा 10 नवंबर 2024 को थाना में मामला दर्ज कराया था ।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हरिपुर कब्रिस्तान के पास 3 अपराधी के द्वारा हथियार का भय दिखाकर छीन लिया गया है।






















