- किशनगंज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्राट अशोक भवन में कार्यक्रम आयोजित , लाइव प्रसारण
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 16नवंबर। 15 नवंबर से 26 नवंबर 2024 तक धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के बारे में जागरूकता पैदा करने तथा योजनाओं से अनुसूचित जनजाति को आच्छादित करने हेतु शिविर का आयोजन कर IEC अभियान चलाया जाएगा। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना से संबंधित 17 मंत्रालयों द्वारा देख-रेख किए जाने वाले 25 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के अंतर की पूर्ति किया जाने के एवं योजनाओं के कार्य निबंध का लक्ष्य है । इस अभियान द्वारा वांछित योजनाओं के लाभ से वंचित अनुसूचित जनजाति के परिवारों को लाभ दिलाने,अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के अंतर्गत लाभुकों को पट्टा दिलाने एवं अन्य लाभ यथा आवास, बिजली, संचार, होम स्टे, आधार, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का शत प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रत्येक अनुसूचित जनजाति टोला एवं घर को इस अभियान द्वारा निर्धारित 25 क्रियाकलाप गतिविधियों योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आवश्यक पहल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के कार्यक्रम में किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड के चार पंचायत में 5 ग्राम का चयन किया गया है
1.मिर्जापुर पंचायत के पोखरिया गांव
2.टीपीझारी पंचायत के पनासी एवं फाटी पोखर 3.उदगरा पंचायत के हल्दा
4.कोल्था पंचायत के मारिया गांव, कुल चार पंचायतो के 5 ग्रामों में दिनांक 16.11.2024 से 26.11.2024 तक धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सम्राट अशोक भवन में किया गया। लाइव प्रसारण के दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा नृत्य कार्यक्रम दिखाया गया। नृत्य कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत सभी कलाकारों को पुरस्कार वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में विभागीय स्टॉल स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (डीआरडीए), आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रचार किया गया।
सम्राट अशोक भवन में विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 10 अनुसूचित जनजाति परिवारों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 54 अनुसूचित जनजाति के राशन धारी को आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया गया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण कोषांग, किशनगंज के द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय स्टॉल लगाया गया। जिसमें 50 लाभुकों को सभी प्रकार की योजनाओं का जानकारी साझा की गई।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अंतर्गत आवासीय विद्यालय, छात्रावास, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, सामुदायिक भवन – सह – वर्कशेड निर्माण योजना एवं अत्याचार निवारण से संबंधित अधिनियम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी- सह – ओएसड, निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।






















