नज़रिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया जिले के सिमराहा निवासी पत्रकार शुभम कुमार को फर्जी कॉल कर ठगों ने 10,000 रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि शुभम ने किसी ऐप के जरिए अश्लील वीडियो और चैट किए हैं।
रोपी ने धमकी दी कि मामला निपटाने के लिए पैसे नहीं दिए तो छह साल की जेल होगी। शुभम ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए साइबर थाना अररिया में लिखित शिकायत दी है। ठग ने बार-बार कॉल कर फर्जी नोटिस भी भेजा, जिससे शुभम काफी परेशान हो गए हैं।

शिकायत में शुभम ने अनुरोध किया है कि संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।






















