- विद्यापति भक्ति और शृंगार रस के कवि ही नहीं समाज सुधारक भी थे- मंत्री
- विद्यापति साहित्यकार, रचनाकार ही नहीं कूटनीतिज्ञ भी थे- मंत्री
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिधाम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को त्रिदिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इससे पूर्व विद्यापति के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। उद्घाटन से पूर्व आगत अतिथियों के द्वारा स्मारक चौक स्थित कवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंडित वागीश झा, विजय गिरी, चंद्रास्वामी के द्वारा मंगलाचरण पाठ तथा विपिन मिश्रा के द्वारा शंखनाद किया गया, जिससे पूरा वातावरण अनुगुंजित हो उठा। वहीं हाई स्कूल के बच्चों संजना, गौरी, आस्था, जूली और वैष्णवी के द्वारा अतिथियों के सम्मान में “मंगल दिन आज है पाहुन– स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। स्वागत दीप्ति ठाकुर, वर्षा कुमारी ने की।संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ऐसे सुंदर कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यापति महोत्सव न सिर्फ विद्यापतिनगर का है बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले का महोत्सव है, बल्कि यह पूरी दुनिया में मिथिलांचल की संस्कृति एवं परंपरा को पहुंचने का काम किया है। विद्यापति भक्ति और शृंगार रस के कवि ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे। उन्होंने कहा कि विद्यापति साहित्यकार ही नहीं बल्कि कूटनीतिज्ञ भी थे। कवि के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते मंत्री ने कहा कि धन्य है यह धरती जहां एसे विद्वान कवि ने अंत समय में चुना है। यहां भक्त भगवान और माता गंगा भी आए थे, एसे स्थान पर विद्यापति परिषद द्वारा चालीस साल से स्थानीय लोगो के द्वारा समारोह किया जाता रहा जिसे नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगो के प्रेरणा और मेरे प्रयास से राजकीय महोत्सव मनाने का दर्जा दिया गया।
जिसके लिए यहां के लोग धन्यवाद के पात्र है। इससे पूर्व डीएम
रौशन कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत करते उद्बोधन में मैथिल कोकिल विद्यापति को महान विभूति बताते हुए उनकी रचनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व जिला प्रशासन की ओर से आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला पाग, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मोमेंटो आदि दे कर स्वागत किया। तीन दिनों तक चलने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर पूरे विद्यापतिधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित तोरण द्वार एवं प्रकाश की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर हर जगह सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा, अपर समाहर्ता अजय तिवारी, कला सांस्कृतिक ज़िला प्रभारी जूली कुमारी, डीपीआरओ विष्णुदेव मंडल,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेश सिंह,गणेश गिरी कवि, कपिलेश्वर कुवाँर, के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
अररिया – नेपाल में दोहरी खुशियां—रामनवमी का उल्लास और नए प्रधानमंत्री के शपथ से जश्न का माहौल
नजरिया न्यूज़, अररिया। नेपाल में इस बार का माहौल खासा उत्साहपूर्ण और उल्लास से भरा रहा। एक ओर जहां रामनवमी...






















