आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन राजद के रानीगंज कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्मदिन के कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह ने किया।
चंदन सिंह ने इस मौके पर कहा, “तेजस्वी यादव जी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में राजद ने हमेशा सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम उनके दीर्घायु और सफलता की कामना करते हैं।”
फोटो कैप्शन- केक काटते राजद कार्यकर्ता
इस मौके पर रानीगंज राजद युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसरूद्दीन, विधानसभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम, सौरभ राणा, पवनदेव, मोहम्मद सुखानू, सूरज देव, और टिंकू पासवान जैसे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर तेजस्वी यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।अविनाश मंगलम ने कहा, “तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उनके मार्गदर्शन में हम प्रदेश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।






















