- नहीं रहीं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, कल शाम से वेंटिलेटर पर थीं
- 11 दिनों से दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
- दिल्ली AIIMS में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया।
- कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने यूट्यूब के जरिए इसकी जानकारी दी थी।
नज़रिया न्यूज दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से आज फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
वही, आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इससे पहले कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे थे।
शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दिल्ली एम्स पहुंचे थे।
26 अक्टूबर से AIIMS में भर्ती थी
शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिसके कारण उन्हें फिर से 4 नवंबर को ICU में शिफ्ट किया गया। पिछले 11 दिनों से वे दिल्ली AIIMS में भर्ती थी।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।






















