- नज़रिया न्यूज सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी शहर में एक छात्रा का अश्लील तस्वीर वायरल होने की शिकायत पर आरोपित युवक को साइबर थाने ने पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक का पहचान स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता के पुत्र अमित कुमार के रूप में किया गया है.
मामला को लेकर पीड़िता के चाचा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर डीएसपी दीपक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीतामढ़ी में रह कर पढ़ाई कर रहे एक युवती का अश्लील तस्वीर वायरल होने का सूचना मिला . पीड़ित के परिजन के आवेदन के मुताबिक उनकी भतीजी का अश्लील वीडियो व फोटो एक युवक के द्वारा फेसबुक के माध्यम से वायरल की जा रही है. तत्काल साइबर पुलिस की एक टीम के द्वारा जांच शुरू की गयी. जांच में पता चला कि आरोपी अमित कुमार के द्वारा अपने मोबाइल नंबर से फोटो वायरल किया गया है.
तत्काल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन जाकर आरोपी के घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में आरोपी के पास से वायरल करने वाले मोबाइल नंबर के साथ मोबाइल बरामद किया गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को सीतामढ़ी लाया गया. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






















