नजरिया न्यूज़ बांका। दीपक कुमार सिंह
बांका जिला के अमरपुर प्रखंड छेत्र के आवारा कुत्ते के हमले से वाढ पार्सद समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए कुछ जख़्मी का ईलाज स्थानीय क्लीनिक में कराया गया वही चार गंभीर रूप से जख़्मी का प्रथमिक उपचार रेफलर अस्पताल में डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने प्रथमिक उपचार किया।
जख़्मी वाढ संख्या आठ मोदी टोला निवासी सिद्धि कुमारी है,जो दुकान से आटा खरीदकर घर आ रही थी रास्ते में कुत्ते ने काट लिया। जिसमे गंभीर रूप से जख़्मी हो गई है। वही दूसरी घटना रेखा देवी वार्ड संख्या 9 की पार्सद महोदया भागलपुर जा रही थी तभी कुत्ते ने दौड़कर काट लिया। तीसरा जख़्मी दीपक कुमार उम्र 42 वर्ष, चौथा जख़्मी -दीपक कुमार उम्र 42 वर्ष है।
स्थानीय लोगो ने बताया की सड़क पर जो भी लोगो घर से निकल रहे थे, उन सभी को कुत्ते ने दौड़ाकर काट रहा था कई लोगों का तो कपड़ा भी फाड़ दिया गया। राह चलते बाइक सवार एवं साइकिल सवार को दौड़ाकर काट रहा था
रेफरल अस्पताल में वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रदीप कुमार साह उर्फ पप्पू के द्वारा पहुंचकर सभी लोगों का समुचित उपचार कराया गया।
प्रदीप कुमार साह ने मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर पागल कुत्ते को पकड़ कर अन्यत्र जगह छोड़ने की बात कही।सभी का प्राथमिक उपचार रेफलर अस्पताल में किया गया।
अमरपुर रेफरल अस्पताल में पद स्थापित डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि करीब आधे दर्जन लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा है। सभी जख़्मी का प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें से एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है।






















